Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Call on harassment, police will arrive

Ballia News: प्रताड़ना पर करें फोन, पहुंचेगी पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Call on harassment, police will arrive
मिशन श​क्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को उनके अ​धिकारों के बारे में जानकारी देती महिला आरक्षी।
बलिया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति-5.0 के तहत धार्मिक स्थलों, कोचिंग सेंटरों, पार्क, विद्यालयों के बाहर और भीड़ वाले क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, एंटी रोमियों टीम द्वारा स्कूल व कोचिंग सेंटरों के आसपास घूम रहे लड़कों से पूछताछ कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं से कहा गया कि छेड़खानी या किसी तरह की प्रताड़ना पर 112 नंबर पर फोन करें। पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन


बेल्थरारोड में महिला आरक्षी रीना व शांति ने महिलाओं को एकत्र कर उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाएं धैर्य व संयम के साथ हेल्प लाइन नंबरों पर डायल कर सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने साइबर क्राइम से सचेत रहने का सुझाव दिया। फेफना थाना के खोरीपाकड़ में महिला शक्ति टीम की जवानों ने महिलाओं को उनके हक व सुरक्षा की जानकारी दी। कहा कि नारी अब अबला नहीं किसी भी प्रताड़ना की शिकायत डायल 112 पर करें, पुलिस आपकी मदद के लिए सात मिनट में पहुंचेगी। इसके अलावा रसड़ा, नगरा, गड़वार, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, बांसडीह रोड़, रेवती, बैरिया, दोकटी, हल्दी, दुबहड़, सदर कोतवाली, नरहीं व सुखपुरा, खेजुरी व पकड़ी पुलिस के अलावा महिला थाना पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, ग्राम सभाओं, मंदिरों व बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। महिलाओं को सुरक्षा का अहसाए कराया गया। महिला संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई। हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देकर कहा कि परेशानी में काॅल करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed