फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Call for better education for daughters

बेटियों को अच्छी शिक्षा देने का आह्वान

Sun, 03 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Call for better education for daughters
नगर के कदम चौराहा स्थित माली विकास मंच के कार्यालय पर सावित्री बाई फुले की जयंती पर उनके चित्र के ? - फोटो : BALLIA
बलिया। माली विकास मंच के कदम चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान मंच के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माली विकास मंच के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ने सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष तथा परिचय को विस्तार से बताया। कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन महिलाओं को शिक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया था। चंद्रमोहन ने माली समाज को सावित्री बाई फुले के बताए हुए रास्ते पर चलकर बेटियों को अच्छी शिक्षा देने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले की जयंती को महिला शिक्षक दिवस के रुप में मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमोद माली, नवल माली, कृपाशंकर, कन्हैया, डॉ. अवध बिहारी, डॉ. एमके शर्मा, अशोक मौर्या, विनोद, धर्मात्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed