फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cables crossing National Highways and greenfield expressways will be raised.

Ballia News: एनएच व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्राॅस करने वाले तार ऊंचे किए जाएंगे

Tue, 07 Jul 2026 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cables crossing National Highways and greenfield expressways will be raised.
नरही गांव के समीप एनएच-31 को पार करता हाईटेंशन तार।संवाद
बलिया। हाईवे पर सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के तारों को ऊंचा करने के साथ ही गार्डिंग की जाएगी। इसके लिए विद्युत वितरण निगम की तरफ से 96.26 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। विद्युत निगम की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। छह माह के अंदर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर नीचे लटके विद्युत तारों से खतरा कम हो जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम ने 13 स्थलों को चिह्नित किया है। इसमें एनएच-31 के साथ ही निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे क्रॉस करने वाले तार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रॉस करने वाली 11 हजार के तार कई जगह जर्जर हो गए हैं। वहीं, काफी नीचे होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऊंचे वाहनों के अक्सर संपर्क में आने का भय रहता है। इसको लेकर चालक भी काफी दिक्कत में पड़ जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तार नीचे होने के कारण चालक किनारे से किसी तरह से वाहन को निकालते हैं। जर्जर तार टूट कर गिरने का भी खतरा रहता है। ऐसे में विद्युत निगम की तरफ से इन तारों को ऊंचा करने के साथ ही नीचे से गार्डिंग की योजना बनाई गई थी। शासन ने इन कार्यों की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

सोहांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास होगा ऊंचा
भरौली से जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को क्रॉस करने वाली लाइन को ऊंचा किया जाएगा। सोहांव के पास क्रॉस करने वाली 11 हजार की लाइन के खंभे को ऊंचा करने के साथ ही नीचे सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इस स्थल पर तार निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कुछ ही ऊंचाई से गुजरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उभांव रेलवे क्रॉसिंग पर लाइन होगी ऊंची
उभांव रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 हजार की लाइन काफी नीचे होने से खतरा बना हुआ है। ऐसे में इसकी ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शासन से 22 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।
33 केवीए की लाइन में होगा सुधार
जिले में विद्युत सुधार के लिए कार्य की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरती दिखाई दे रही हैं। विद्युत वितरण खंड रसड़ा में दो व बिल्थरारोड व बांसडीह क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए करीब 91.44 लाख रुपये की धनराशि पारित हुई है। इसमें 132 केवी रसड़ा पर जर्जर तार समेत अन्य कार्य होंगे। वहीं गाढ़िया रेलवे क्रॉसिंग पर 33 केवी क्रॉसिंग तार को भी बदला जाएगा। बेल्थरारोड में ग्रामीण क्षेत्र व दिलुहा सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन पर कार्य किए जाएंगे।
11 हजार लाइन के इन स्थलों पर होंगे कार्य
सबस्टेशन बांसडीह, सबस्टेशन सिकंदरपुर, सबस्टेशन नगरा, एनएच-31 कोरंटाडीह स्कूल, कुतुबपुर, सरायघाट, कुमकुमपट्टी, पोखरा के पास, भरौली गोलंबर, राधेश्याम के घर के सामने, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, उभांव रेलवे क्रॉसिंग व मुस्तफाबाद।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर तारों को ऊंचा करने की योजना मंजूर हुई है। एनएच-31 व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को क्राॅस करने वाली 11 हजार लाइन के तार के खंभों की लंबाई 11 मीटर की जाएगी। साथ ही तार के नीचे सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। ताकि वाहनों को किसी तरह खतरा न हो। कुछ उपकेंद्रों पर 33 केवी की लाइन मरम्मत की जाएगी। -इं.वीके जायसवाल, अधीक्षण अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed