फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cable fault causes power outage in 30 villages for 9 hours

Ballia News: केबल में फाॅल्ट, 30 गांवों में 9 घंटे तक ठप रही आपूर्ति

Sun, 28 Sep 2025 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
Cable fault causes power outage in 30 villages for 9 hours
बलिया। शहर के रामपुर उदयभान स्थित पावर हाउस से निकली मुख्य लाइन में शनिवार की सुबह फाल्ट आने से लगभग 30 गांवों में 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

इस लाइन से हनुमानगंज व बसंतपुर उपकेंद्र को आपूर्ति होती है। लंबे समय तक आपूर्ति बंद होने से लोगों पानी के लिए परेशानी हुई। सुबह 9 बजे फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लाइनमैन व विद्युत कर्मी लोकल फाल्ट खोजते रहे। खोजबीन के बाद पावर हाउस के पास मुख्य केबल में फाल्ट मिला। जिसके बाद विद्युतकर्मी फाल्ट को दूर करने में जुट गए। हनुमानगंज उपकेंद्र के इंचार्ज पवन यादव ने बताया कि सुबह से ही केबल दुरुस्त करने का काम चल रहा है। देर शाम 5 बजे तक सप्लाई चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार बैरिया विद्युत सब स्टेशन के दोकटी फीडर की स्थिति बदहाल है। ट्रिपिंग एवं कम वोल्टेज की परेशानी रहती है। शाम की आपूर्ति शुरू होते ही मात्र एक घंटे में 25 से 30 बार ट्रिपिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से पांच मिनट पर बिजली का गुल होना और यह सिलसिला शाम 6 से रात 10 बजे तक जारी रहता है। इससे लोग अब त्रस्त हो गए हैं। भगवानपुर, सावनछपरा, लक्ष्मीपुर, जयछपरा, श्रीपालपुर, सूर्यभानपुर, चौबे की दलकी, गोपालपुर, लालगंज, मुरारपट्टी, हृदयपुर बहुआरा, शिवपुर कपूर दीयर, लच्छूटोला, जगदीशपुर, नरदरा, भूसौला, गड़ेरिया आदि गांवों के उपभोक्ता रोज परेशानी के शिकार हैं। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी, विधायक और सांसद मूकदर्शक बने हैं।

नरहीं संवाददाता के अनुसार बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम सभा पलियाखास, बड़का खेत में बिजली के लटके हुए तार से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। गांव में जाने वाली सड़क के किनारे कई जगहों पर जर्जर तार नीचे तक लटके हुए हैं। खंभे भी टूटे हुए हैं। जगह-जगह तार नीचे लटके होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है । विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। राजेश यादव ने बताया कि किसान रामप्रवेश यादव तथा एक युवक बिजली करंट से मौत हो चुकी है। गाय भैंस भी बिजली से काल के गाल में समा चुके हैं। लेकिन विभाग जर्जर तारों को ठीक नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed