फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   C-arm machine: 19 lakh rupees released 5 months ago, still not purchased

सी-आर्म मशीन : 5 महीने पहले जारी हुए 19 लाख फिर भी नहीं हुई खरीद

Sun, 19 Apr 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
C-arm machine: 19 lakh rupees released 5 months ago, still not purchased
बलिया। जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ओटी में लगी सी-आर्म मशीन दो साल से खराब है। इससे हड्डियों के ऑपरेशन नहीं होते। पांच महीने पहले नई मशीन की खरीद के लिए द्वारा 19 लाख रुपये जारी हुए फिर भी खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजिशियन व बालरोग ओपीडी के बाद सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग ओपीडी में होती है। प्रतिदिन 280 से ज्यादा मरीज इलाज कराने आते हैं।
आठ से 10 मरीजों का प्रतिदिन ऑपरेशन होता था, लेकिन अब सिर्फ हल्की-फुल्की चोटों की सूक्ष्म सर्जरी या तीन-चीरे टांके ही लग पा रहे हैं। दो वर्ष से अधिक समय से सी-आर्म मशीन खराब होने से बड़े आपरेशन बंद है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की मांग पर नवंबर माह में शासन ने सी आर्म मशीन खरीदारी के लिए 19 लाख रुपया धन स्वीकृत किया। मरीजों को आस जगी की एक माह के अंदर मशीन आने के बाद कूल्हे, पैर, जांघ और अन्य जटिल सर्जरी शुरू हो जाएगी, लेकिन मरीजों को निराशा हाथ लगी। मशीन अब तक न आने से गंभीर हालत वाले मरीजों को बीएचयू रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed