{"_id":"6311035167556d3fad0dde64","slug":"bypass-will-be-made-from-chiraiya-mod-to-get-rid-of-jam-mp-ballia-news-vns671928736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति के लिए चिरैया मोड़ से बनेगा बाईपास : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति के लिए चिरैया मोड़ से बनेगा बाईपास : सांसद
विज्ञापन
बैरिया। चिरैया मोड़ से तिवारी के मिल्की होते हुए सुरेमनपुर तक बाईपास मार्ग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। महाराज बाबा मंदिर के पीछे जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बाईपास मार्ग बन जाने से रानीगंज बाजार में जाम से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया आने वाले वाहनों को रानीगंज बाजार के रास्ते नहीं आना पड़ेगा। भीखा छपरा के निकट भागड़ नाला पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा हो जाने के बाद एक सड़क भीखा छपरा से गोन्हिया छपरा मार्ग को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुरेमनपुर स्टेशन से रानीगंज के रास्ते बाहर से ही आवागमन की आसानी होगी।
सांसद ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हुई है। बलिया को जल्दी सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। सूखा प्रभावित घोषित होने पर किसानों को उनके फसल का मुआवजा सहित अन्य तरह की सहायता मिलेगी। उन्होंने किसानों से दलहन और तिलहन की अगैती खेती का आह्वान किया।
विज्ञापन
कहा कि अगले एक पखवारे में उन्नत किस्म के बीज ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। किसान इसका लाभ प्राप्त करें। इस संदर्भ में आयुक्त कृषि से बात की गई है। सांसद ने कहा कि दोकटी के गंगा किनारे से डुमाई गढ़ सरजू नदी के किनारे तक सीसी रोड का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। गर्मी से पूर्व इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। वहीं, कर्णछपरा से धतूरी टोला होते हुए दलन छपरा तक सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क स्वीकृत हो चुकी है।