फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   By locking the room from outside, thieves blew away 15 lakhs worth of jewelery and cash

बाहर से कमरा बंदकर चोरों ने लाखों के 15 लाख के जेवर और नकदी उड़ाया

Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
By locking the room from outside, thieves blew away 15 lakhs worth of jewelery and cash
गड़वार क्षेत्र के जैतपुरा गांव में हुई चोरी के बाद चोरों द्वारा खेत में फेंके गए सामानों को देखते - फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपए के आभूषण, नकदी व आवश्यक कागजात लेकर फरार हो गए। परिजनों ने गड़वार पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में सुदर्शन सिंह का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार की रात में घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरों में भोजन करने के बाद सोने चले गए। सुदर्शन सिंह मकान से बाहर कुछ दूरी पर बने बरामदे में सोए हुए थे। रात में करीब डेढ़ बजे सुदर्शन के पुत्र ललन सिंह को बगल के कमरे में खटपट की आवाज सुनाई दी। खटपट की आवाज सुन अपने कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया था। जिसके बाद वे शोर मचाने लगे। जिससे अन्य परिजनों की भी नींद खुल गई। लेकिन उनके भी कमरों की कुंडी चोरों ने बाहर से बंद कर दी थी। उधर, चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी कर फरार हो गए। जबकि रामजी के कमरे की कुंडी खराब थी। जिससे चोर उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद नहीं कर पाए थे। उन्होंने बाहर से बंद सभी कमरों को खोला। जिस कमरों में चोरी हुई थी उन सबके दरवाजे खुले हुए थे। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार कमरे में रखा बक्सा, अलमारी तोड़कर सोने के लाखों के आभूषण व करीब दो लाख नकदी चुरा लिया है। रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पहुंची डायल 112 पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की। शनिवार की सुबह सीओ सिटी भूषण वर्मा व गड़वार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed