फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   By giving fake atm, the assailant disappeared 23500

फर्जी एटीएम देकर उचक्के ने 23500 किया गायब

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
By giving fake atm, the assailant disappeared 23500
बैरिया। थाना क्षेत्र के गंगापुर रामगढ़ निवासी उपेंद्र अपने ससुराल बैरिया दक्षिण टोला आया था। जहां मंगलवार की सुबह बैरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकालने के लिए गया । लेकिन किसी कारणवश पैसा नहीं निकला। वहीं पास में खड़े व्यक्ति ने उनसे पूछा कि पैसा नहीं निकल रहा है, इस पर उसके बताया की नहीं। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उनका एटीएम लेकर पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसा नहीं निकला। इसी बीच वह उपेेंद्र को फर्जी एटीएम देकर वहां से गायब हो गया। कुछ ही समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर उनके खाते से पैसा निकालने का मैसेज आया। तीन बार में उसका 23 हजार 500 रुपये निकाल लिया गया। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना बैरिया पुलिस दी। बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी खंगालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed