{"_id":"594ea3844f1c1b83688b4590","slug":"buzzing-market-by-buying-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की खरीददारी से बाजार हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खरीददारी से बाजार हुआ गुलजार
ballia
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
र्ईद की खरीददारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ईद की खरीददारी जमकर की जा रही है। ग्राहकों को लेकर कहीं उत्साह है तो कहीं-कहीं दूकानदारों में मायूसी भी छाई है। शहर के स्टेशन चौक बाजार, गुदरी बाजार तथा शहीद चौक बाजार में ईद की जमकर खरीदारी हो रही है।
पिछली ईद की अपेक्षा इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या कम बताई जा रही है। सबसे अधिक खरीदारी रेडीमेड गार्मेन्ट्स पर देखने को मिल रही है, लेकिन इन दूकानों में ईद को देखते हुए कोई ऐसी स्पेशल वैरायटी देखने को नहीं मिली। जिसको लेकर खरीदारों में ज्यादा उत्साह है। कई दूकानों पर ईद के मौके पर विशेष डिस्काउंट भी दी जा रही है। कुछ शापिंग काप्लेक्सों पर ईद की प्रत्येक खरीद पर उपहार योजना भी चल रही है।
ईद मात्र दो दिन रह गया है। इसके मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवई, मिष्ठान, डाई फूड व घर सजावट के सामान सज गए है। जहां शाम ढलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ रही है। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ शापिंग कॉम्पलेक्सों में देखने को मिल रही है। जहां कपड़ा, बच्चों के खिलौने, घर के सजावट के सामान सहित अन्य सामान आसानी से मिल जा रहे है। जिसके चलते छोटे-मोटे दूकानदारों के बिक्री पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
मीना बाजार स्थित सौंदर्य प्रसाधन के संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि बिक्री हो रही है। लेकिन पिछले साल की अपेक्षा काफी कम है। हालांकि अभी दो दिन बाकी है, उम्मीद है कि बिक्री बढ़ेगी। घर सजावट के दूकानदार नहाल अहमद ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बिक्री कम है। बताया कि घर की सजावट के लिए इस्लामी तोबरा, टोपी, कैलेंडर व स्टीकर लोग खरीद रहे है। उम्मीद है कि रविवार को ग्राहकों की भीड़ बढ़े।
दर्जी दूकानदारों की दिनरात चल रहीं मशीनें
बलिया। ईंद के मद्देनजर एक तरह जहां बाजार में महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी की है, वहीं दूसरी ओर बड़े बुजुर्ग पायजामा कुर्ता, पैंट-शर्ट सिलवाने के लिए दर्जी के चक्कर भी काट रहे हैं। कई दर्जी दूकानदार तो अब जवाब भी देने लगे हैं। उनके पास पहले से ही इतना आर्डर है कि समय पर सिलकर देना संभव नहीं है। दूकानदारों का कहना है कि ग्राहकों का कपड़ा समय पर सिलकर दे दिया जाए, इसके लिए दिन-रात मशीनें चलानी पड़ रही है।
टोपी और इत्र की भी हो रही बिक्री
बलिया। ईंद पर टोपी और इत्र की खरीदारी न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बच्चों और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दूकानदार भी सामान्य के अलावा अन्य डिजाइनों में टोपी लेकर आए हैं। इसके अलावा इत्र भी कई खुशबूओं में उपलब्ध कराई गई है। सिकंदरपुर का लोकल इत्र के अलावा पश्चिम बंगाल से भी इत्र बाजार में पहुंच गए हैं, जिनकी बिक्री शुरू है।