फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bus carrying soldiers on duty overturned 29 soldiers injured

Ballia: ड्यूटी करने जा रहे जवानों की बस पलटी, 29 जवान हुए घायल, घटना की जांच जारी, ड्राइवर को आई नींद

Thu, 31 Oct 2024 12:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

बलिया में बड़ा हादसा होने से बचा। ड्यूटी पर जा रहे जवानों की बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसमें 29 जवान गंभरी रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई और बस का शीशा तोड़कर निकले जवानों ने अपने साथियों को सुरक्षित किया। जांच में पता चला है कि ड्राइवर नींद में था जिसके कारण ऐसा हुआ। बस का फिटनेस भी नहीं था।

विज्ञापन
Bus carrying soldiers on duty overturned 29 soldiers injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बैरिया-छपरा के बीच चांददियर पुलिस चौकी के पास मंगलवार की आधी रात को बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन

हादसे के बाद चांददियर पुलिस चौकी पर तैनात जवानों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सोनबरसा सीएचसी भेजा। वहां से 10 जवानों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया एसपी विक्रांत वीर व सीओ सीटी गौरव कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई और हालचाल जाना। कंपनी कमांडर अजय पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल जवानों की जांच करवाने के बाद सभी को लेकर डुमरांव (बिहार) चले गए।

विज्ञापन

बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी है। मंगलवार की दोपहर को दो प्राइवेट बसों में 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 जवान सवार थे। इसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक थे। रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चांददियर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बीस फीट नीचे पानी लगे खेत में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जवान चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ जवान बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले। चांददियर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस थाने पर फोनकर फोर्स बुलाई गई। घायलों जवानों को एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा पीएचसी भेजा गया।

इस बाबत एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी के लिए जा रही थी। चांददिययर पेट्रोल पंप व चौकी के बीच उनकी बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे पानी लगे खेत में पलट गई। 29 जवान घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है।

 

लगातार ड्यूटी के कारण थका था चालक
जिस बस से बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवान सिवान जा रहे थे, उस बस का फिटनेस ठीक नहीं था। डेहरी से बलिया के बीच दो बार टायर में दिक्कत पर स्टेपनी को बदला गया था। एक बार बैटरी बदली गई। रास्ते में कई बार परेशानी हुई थी। बस के दो टायर आधे से ज्यादा घिस गए थे। चोटिल चालक ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार ड्यूटी करने के कारण सोने को समय नहीं मिला था। रात में झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई।

 

हादसे के बीस मिनट बाद पहुंची सहायता 
घटना के बाद बस में सवार जवान प्रमोद कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, वाल्मीकि व मुकेश ने बताया कि छठी मईयां के आशीर्वाद के कारण आज हमलोगों की जान बची है। सभी की हालत ठीक है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। हम लोग गहरी नींद में थे, अचानक बस अनियंत्रित हुई, कुछ समझ पाते कि गहरी खाई में गिर गई। चोट लगने के कारण बस में फंस गए थे। बस पानी में डूब रही थी। अंधेरा के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सहायता के लिए चिल्लाने के बाद करीब 20 मिनट बाद कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने ने शीशा तोड़कर हमलोगों को एक-एक कर बाहर निकाला कर इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। कंपनी के अधिकारी ने पुलिस चौकी के प्रभारी की पूरी टीम को सहायता के लिए सराहना की।

सुरक्षित बचे जवान एक दूसरे के सामान को सुरक्षित करने में जुटे रहे
हादसे में जो जवान सुरक्षित बच गए थे वे बस से अपने साथी जवानों के सामान को खोजकर निकालते हुए सटे पेट्रोल पंप पर लाकर धूप में सुखाने में लगे रहे। इस बीच जवानों के घरवालों के भी फोन आने लगे। जवानों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। कई जवानों के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे।

गंभीर रूप से घायल जवान
बस पलटने में घायल होने वाले जवानों में देवेन्द्र पासवान मधुबनी, संतोष सिंह खगडिया, बब्लू कुमार निवासी शाहपुरा, अमित पांडेय, गोल्डेन ओझा विजयपुर, सोनू उपाध्याय भोजपुर, विकास कुमार अखल, आशुतोष सिंह, शेख निहाल रोहतास, नियाज अहमद, रोहित राज बलुआ, रोशन कुमार निवासी गया है। अन्य जवानों की हालत गंभीर न होने के कारण सीएचसी पर इलाज हुआ।



गायघाट के पास जवानों की दूसरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर 
जवानों की एक बस जहां चांददीयर के पास सड़क किनारे पलट गई। वहीं दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी, जवान बाहर थे। इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी, इसमें एक होमगार्ड घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed