फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullet was not received in dowry but he used to torture his wife, case registered

Ballia News: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो करता था पत्नी को प्रताड़ित, केस

Sat, 30 Dec 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bullet was not received in dowry but he used to torture his wife, case registered
बलिया। रसड़ा थाना के नीबू कबीरपुर निवासी रुकसार खातून ने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति दिलशाद मंसुरी, ननद अन्जुन खातुन, ससुर गफ्फार मंसुरी व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवरिया के लार थाना क्षेत्र एक गांव निवासी रूकसारा की शादी 30 अप्रैल 2023 को नीबू कबीरपुर निवासी दिलशाद मंसुरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति सास, ससुर व ननद दहेज में बुलेट की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगी। पीड़िता रूकसारा ने आरोप लगाया की शादी के दौरान मेरे भाई ने लोन पर बाइक लेकर ससुराल वालों की मांग पूरी की। उसके बावजूद ससुराल वाले बुलेट व दो लाख की मांग करने लगे। पति मायका में फोन न करने पर बिजली का करेंट से झटका देता था। कहा कि 26 दिसम्बर को पति मुझे मायका पहुंचाने के लिए बाइक पर ले जा रहा था। रास्ते में बुरी तरह पिटाई कर बाइक से नकाब फंसाकर घसीट दिया। आसपास के लोगों ने मुझे बचाकर लार पिपरा चौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे भाई ने मुझें मायका लेकर गया। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed