फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullet started burning, chaos ensued local people controlled the fire

Ballia:धू-धू कर जलने लगी बुलेट, मची अफरा - तफरी, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, पुलिस ले रही जानकारी

Sun, 03 Nov 2024 12:21 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 12:21 AM IST
सार

बलिया में सड़क के किनारे खड़ी बुलेट अचानक धू - धू कर जलने से वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। पहले लोगों ने आग पर काबू पाया फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर इसके मालिक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
Bullet started burning, chaos ensued local people controlled the fire
आग की लपटों में समाई बुलेट बाइक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम चौराहा के पास शनिवार की रात करीब 9 बजे एक बुलेट धूं-धूं कर जलने लगी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, लेकिन बुलेट खाक हो चुकी थी। इस बीच, पहुंची जापलिनगंज पुलिस ने जली बुलेट को कब्जे में ले लिया। सूत्रों की माने तो बुलेट लंका, वाराणसी निवासी व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। बुलेट बलिया कैसे पहुंची ? उसमें किसने और क्यों आग लगाई ? इन मामलों की जांच में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बलिया शहर में अवैध बाइक से जुड़े गैंग के सक्रिय होने का शक पुलिस को है। बुलेट जली है मगर इसके मालिकाना हक को लेकर अभी कोई सामने नहीं आया है लिहाजा पुलिस शक के कई बिंदुओं पर काम शुरू कर चुकी है। पहले इसके नंबर के आधार पर जानकारी हासिल की जा रही है और इससे जुड़े कागजात की क्या स्थिति है इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed