{"_id":"6a5bd779e32385ce260413f1","slug":"bulldozers-to-raze-cmo-cms-office-and-old-opd-ballia-news-c-190-1-ana1001-169009-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीएमओ-सीएमएस कार्यालय और पुरानी ओपीडी पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीएमओ-सीएमएस कार्यालय और पुरानी ओपीडी पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी कक्ष। संवाद
बलिया। महर्षि भृगु मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ व सीएमएस कार्यालय, पुरानी ओपीडी, टीवी क्लीनिक और आरटीपीसीआर लैब को तोड़कर 10 मंजिला अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज भवन बनाया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने और पहली किस्त जारी होने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया जमीन पर उतरती दिखाई दे रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धनंजय कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय को पत्र भेजकर सीएमओ कार्यालय को निर्धारित समय के भीतर खाली करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरे परिसर में प्रस्तावित है, जिसके चलते पुरानी ओपीडी, सीएमएस कार्यालय और अन्य भवनों को ध्वस्त किया जाएगा।
इसके जवाब में सीएमओ ने प्राचार्य को अवगत कराया है कि वर्तमान कार्यालय परिसर में कोल्ड चेन सिस्टम संचालित है, जहां राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न वैक्सीन सुरक्षित रखी जाती हैं। ऐसे में पहले कोल्ड चेन और सीएमओ कार्यालय के लिए उपयुक्त वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराना आवश्यक है। पर्याप्त स्थान मिलने के बाद ही कार्यालय को स्थानांतरित किया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिला अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इससे जिले के मरीजों को बेहतर इलाज मिलने के साथ ही स्थानीय छात्रों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा और उच्च चिकित्सा सेवाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता भी कम होगी। शासन की ओर से निर्माण प्रक्रिया को गति देने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा चुकी है और कार्य अवधि लगभग दो वर्ष निर्धारित की गई है।