फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozers ran across the district, tracks cleared

जिले भर में चला बुल्डोजर, पटरियां हुईं साफ

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran across the district, tracks cleared
रेवती नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : BALLIA
सहतवार/रसड़ा/बेल्थरारोड। रविवार को जिले भर में अतिक्रमण हटाया गया। सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे ध्वस कराए गए। सड़कों की पटरियों को साफ करा दिया गया। इस दौरान कई जगह पर व्यापारियों और कर्मचारियों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

सहतवार नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर चौक से पंच मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया। अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने बताया कि नगर को अतिक्रमण मुक्त करना ही लक्ष्य है। व्यापारियों को चेताया कि दोबारा अपनी दुकान नगर पंचायत के सड़क व नाली के ऊपर चौकी, ठेला आदि लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। रसड़ा में अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में भगत सिंह तिराहा, पानी टंकी मोड़, मुंसिफी तिराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, चंद्रशेखर आजाद चौराहा पर नालियों से अवैध निर्माण को हटवाया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड नगर में मधुबन मार्ग के उत्तर व दक्षिण तरफ के नालों से अतिक्रमण हटाया गया। नालों के ऊपर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 31 मई तक चलेगा। बांसडीह में बड़ी बाजार व कचहरी चौराहे पर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया स्थित बाजार में रविवार को बुल्डोजर से एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। जहां बैरिया बाजार के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक व उत्तरी छोर से बैरिया त्रिमुहानी तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया। यातायात बहाल रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैरिया बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह बड़क ने उप जिलाधिकारी बैरिया व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बैरिया पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी तो जितेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

रेवती में रविवार की शाम बस स्टैंड से बाजार होते हुए बीज गोदाम तक का अतिक्रमण हटाया गया। तीन लोगों का 500-500 का चालान भी काटा गया। बेल्थरारोड में मधुबन मार्ग के उत्तर व दक्षिण तरफ के नालों से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed