Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozer rolls into vegetable market; tin-sheds of temporary stalls removed

Ballia News: सब्जी मंडी में गरजा बुलडोजर, अस्थायी दुकानों के टिनशेड हटे

Sun, 01 Nov 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer rolls into vegetable market; tin-sheds of temporary stalls removed
बेल्थरारोड कस्बा ​स्थित कृ​षि मंडी परिसर में हुए अतिक्रमण हटाते लोग तथा मौके पर उप​स्थित पुलिस
चौकियामोड़। दीपावली और छठ पूजा से ठीक पहले बेल्थरारोड की सरकारी सब्जी मंडी में रविवार को बुलडोजर चलने से छोटे-बड़े कारोबारियों में अफरा तफरी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मंडी सचिव अतुल कुमार कश्यप के निर्देश पर दर्जनों अस्थायी दुकानों के टिनशेड, छप्पर और फर्श हटवा दिए गए। कार्रवाई के दौरान मंडी सचिव और कारोबारियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने त्योहार तक मोहलत देने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी मांग पर सहमति नहीं बनी। बुलडोजर के मंडी परिसर में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के डर से कई कारोबारी खुद ही अपने छप्पर और टीनशेड हटाने में जुट गए।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान फल और सब्जियों की मांग बढ़ने से कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन दुकानें हटने से उनकी तैयारियों पर पानी फिर गया। कारोबारियों का कहना है कि बिना शेड के सामान को बंदरों और आवारा पशुओं से बचाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका सवाल है कि त्योहार तक मोहलत देकर भी मंडी की व्यवस्था सुधारी जा सकती थी। त्योहार के ऐन मौके पर हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजगी है। मंडी सचिव अतुल कुमार कश्यप ने बताया कि सरकारी सब्जी मंडी में फल एवं सब्जी के करीब 25 लाइसेंसी दुकानदार हैं।

कोरोना काल के बाद प्रशासनिक निर्देश पर सौ से अधिक छोटे-बड़े कारोबारी भी यहां अस्थाई दुकानें लगाकर जीविका चला रहे थे। समय के साथ दुकानों की संख्या बढ़ने और बेतरतीब संचालन से मंडी परिसर में आवागमन की समस्या भी बढ़ गई थी। किसानों, व्यापारियों और खरीदारों को आवाजाही में परेशानी होती थी। इसलिए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दर्जनों अस्थाई दुकानों के टीनशेड, छप्पर और फर्श हटवा दिए गए।

बेल्थरारोड कस्बा स्थित कृषि मंडी परिसर में हुए अतिक्रमण हटाते लोग तथा मौके पर उपस्थित पुलिस

बेल्थरारोड कस्बा स्थित कृषि मंडी परिसर में हुए अतिक्रमण हटाते लोग तथा मौके पर उपस्थित पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed