फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozer roared in Ballia, crowd gathered on the spot

UP : बलिया में गरजा बुलडोजर, मौके पर भीड़, नोटिस के बाद अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 06:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 29 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

बलिया के चितबड़ागांव स्थित बाजार में अतिक्रमण रोजाना दो चार हो रही जनता की शिकायत के बाद प्रशासनिक नोटिस मिला लेकिन लोगों का अतिक्रमण न हटाना तब भारी पड़ गया जब मौके पर बुल्डोजर गरजता हुआ दिखाई दिया। अतिक्रमण करने वाले विरोध करते नजर आए लेकिन कार्रवाई जारी रही।
 

विज्ञापन
Bulldozer roared in Ballia, crowd gathered on the spot
अतिक्रमण पर गरजता हुआ बुल्डोजर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चितबड़ागांव, बलिया नगर के मुख्य बाजार अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग की उत्तरी बाउंड्री से शहीद स्मारक तक बाजार के दोनों तरफ का अतिक्रमण नपं प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी लगाकर हटाया गया। अतिक्रमण हटाते समय दुकानदारों एवं राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते बाजार में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने बताया कि बाजार के सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस एक माह पूर्व में दे दी गई थी, इसके बावजूद उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद नपं प्रशासन ने अतिक्रमणरोधी कार्रवाई की। नगर पंचायत की टीम के साथ पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। ईओ ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed