फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buildings of 517 schools are dilapidated; demolition process accelerated for 503 following assessment.

Ballia News: 517 विद्यालयों के भवन जर्जर, 503 का मूल्यांकन के बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज

Thu, 17 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Buildings of 517 schools are dilapidated; demolition process accelerated for 503 following assessment.
जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण को लेकर आयोजित बैठक में शामिल अ​धिकारीगण। सूचना विभाग
बलिया। 517 परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवनों के चिह्नांकन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इनमें प्रशासन की तरफ से 503 भवनों को मूल्यांकन भी कर लिया गया है। इनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका केंद्र व आंगनबड़ी केंद्रों के प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थित जर्जर विद्यालय भवनों का शेष मूल्यांकन भी जल्द पूरा कर लें। नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जर्जर भवनों की नीलामी से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायत भवनों पर नीलामी संबंधी सूचना चस्पा कराई जाएगी। वहीं, जिन विद्यालयों के जर्जर भवन टूट चुके हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा और नए भवन के निर्माण की व्यवस्था किस स्थान पर होगी, इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
48 विद्यालयों में जल्द होगा विद्युत कनेक्शन
जिले में अभी भी 48 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। ऐसे में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन से वंचित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही सभी विद्यालय परिसरों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने तथा पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियों की भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की जानकारी भी मांगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कितने दिव्यांग बच्चे हैं, कितने बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है और किन बच्चों को अभी तक आवश्यक उपकरण नहीं मिले हैं, इसकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या गलत खबरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए।
-------
स्टील के बर्तन में बनेगा मिड डे मिल
विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने सख्ती दी जाएगी। खाना बनाने वाले स्थान पर साफ-सफाई रखने तथा स्टील के बर्तनों में ही भोजन पकाने के निर्देश दिए गए है। इसकी प्रतिदिन जांच की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जाएगी। इसकी जांच के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों की जांच करने के निर्देश डीएम ने दिए, जो वर्तमान में खाली हैं उन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वहां बाल वाटिका केंद्र संचालित किए जा सकें।

--------
समय से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों पर आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका केंद्र और बाल पेंटिंग के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित कराया जाए। वहीं, जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केंद्र समय से खुलें और बच्चों को बाल वाटिका की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed