फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP'll not give up: Cttu

नहीं छोड़ूंगा बसपा का दामन : छट्ठू

Fri, 20 Feb 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 20 Feb 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
BSP'll not give up: Cttu
 बसपा से हाल ही निष्कासित किए गए पूर्व जोनल को-आर्डिनेटर छट्ठू राम ने कहा कि अंतिम सांस तक मैं बसपा का दामन नहीं छोड़ूंगा। बहन जी का जो भी फैसला होगा वह मेरे भविष्य को संवारने का काम करेगा। मैं कल भी दल का सच्चा सिपाही था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा। यह बात शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया बहन जी के प्रति मेरी आस्था कम नहीं हुई है। हमेशा तेज धूप से पहले कोहरा आता है। यह धुंध बहुत जल्द छंट जाएगी। मैं पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता हूं। पार्टी से अचानक निकाले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि माता-पिता बेटे से दुखी होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उससे उनका प्रेम कम हो जाता है। कहा यह मेरे लिए परीक्षा की घड़ी है। इस परीक्षा में मुझे पास होकर दिखाना है।
विज्ञापन

मैं खुद को पार्टी का एक छोटा सा सिपाही मानता हूं। आज भी जनपद के कार्यकर्ता, नेता हमें बसपा का निष्ठावान सिपाही मानते हैं।  छट्ठू राम से यह पूछे जाने पर कि अगर आपको पार्टी मुखिया ने स्वीकार नहीं किया तो क्या करेंगे ? उन्होंने कहा कि अंतिम सांस तक बसपा के लिए जीने का काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed