फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA stopped salary of 340 teachers

Ballia News: बीएसए ने 340 शिक्षकों का वेतन रोका, साथ में रखी ये शर्त, जानिए-क्या है मामला?

Fri, 28 Apr 2023 07:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 07:11 AM IST
सार

बीएसए ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु यू-डायस के अन्तर्गत डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) पर शुद्ध एवं विसंगति सहित आंकड़े ऑनलाइन भरे जाने हेतु विकास खंड व विद्यालय स्तर पर कार्यवाही गतिमान है।

विज्ञापन
BSA stopped salary of 340 teachers
salary

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेन्ट डाटा की प्रगति 25 प्रतिशत से भी कम होने पर बीएसए ने सम्बन्धित विद्यालयों के 340 प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित अध्यापक का वेतन तभी देय होगा, जब उनके द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्य पूर्ण होने का प्रमाणपत्र बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु यू-डायस के अन्तर्गत डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) पर शुद्ध एवं विसंगति सहित आंकड़े ऑनलाइन भरे जाने हेतु विकास खंड व विद्यालय स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। कक्षा एक से 12 तक सभी प्रबंधन के विद्यालयों का डाटा 17 अप्रैल 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन 26 अप्रैल 23 को रिपोर्ट देखने पर यह संज्ञान में आया कि 340 परिषदीय/ सहायता प्राप्त विद्यालयों द्वारा 25 प्रतिशत से भी कम इंट्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed