फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSA stopped salary of 148 teachers, Shikshamitras and instructors

Ballia News: 148 शिक्षकों शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का बीएसए ने रोका वेतन

Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped salary of 148 teachers, Shikshamitras and instructors
बलिया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 148 अध्यापक, शिक्षामित्र अैर अनुदेशकों का बीएसए ने वेतन/मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने संबंधित अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों को निर्देशित किया है कि अपना जवाब सात कार्य दिवस के अंदर साक्ष्यों सहित अपने एबीएसए के माध्यम से उपलब्ध कराएं। संतोषजनक जवाब न होने की दशा में स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, संबंधित प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने कहा है वे स्पष्ट करें कि विद्यालय में बार-बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में पूर्व में क्या कार्यवाही की गई है।

संबंधित कार्मिक यदि उक्त दिवस पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत अवकाश पर थे तो इस सूचना विद्यालय के रजिस्टर में क्यों नहीं है। अन्यथा की स्थिति में अधीनस्थ पर प्रभावी पर्यवेक्षणीय नियंत्रण न रख पाने के दृष्टिगत कार्यवाही की जाएगी। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि अनुपस्थिति तिथि का वेतन/मानदेय कटौती के संबंध में मानव संपाद के सर्विस बुक पर इसे अंकित करें। साथ ही ऐसे कार्मिक जो तीन या तीन से अधिक बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed