फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother took the issue of land dispute

सगे भाइयों में हुआ विवाद, चले लाठी ठंडे, एक की मौत

Tue, 23 Jul 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brother took the issue of land dispute
मनियर। क्षेत्र के छितौनी गांव में मंगलवार की सुबह दरवाजे पर मिट्टी डालने और ईंट बिछाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। इस दौरान एक भाई के पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर बिकाऊ राजभर (45) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग बिकाऊं को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ और क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छितौनी गांव निवासी गौरी राजभर के तीन पुत्रों बिकाऊ राजभर, दशरथ राजभर और मुन्ना राजभर का घर एक-दूसरे से जुड़ा है। जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से भाइयों में विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कुछ माह पूर्व बड़े भाई बिकाऊ और सबसे छोटे भाई मुन्ना के बीच विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। दोनों पक्षों को समझाया भी था। इसी बीच मंगलवार सुबह दरवाजे पर मिट्टी गिराने और ईंट बिछाने को लेकर बिकाऊ और उसके छोटे भाई मुन्ना की पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसकी सूचना किसी ने सौ नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने पर आने को कहा और मौके से वापस थाने लौट आई। यूपी हंड्रेड पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में बिकाऊ (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान अपने पिता को बचाने पहुंची मंजू (14) को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायल बिकाऊं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छोटे भाई मुन्ना और उसकी पत्नी वीरमती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक के दूसरे नंबर के भाई दशरथ ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। उसने तहरीर में कहा है कि बड़े भाई बिकाऊं के दरवाजे पर मिट्टी गिराने और ईंटे बिछाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान छोटे भाई मुन्ना और उसकी पत्नी ने लाठी डंडे से मारकर कर बिकाऊ की हत्या कर दी। मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed