फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother's sister's death in marriage

जीप पलटी चार बच्चे हुए अनाथ

Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Brother's sister's death in marriage
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित शिवन टोला चट्टी के समीप रवि ढाबा के सामने शुक्रवार की शाम कमांडर जीप की चपेट में आकर छह लोे घायल हो गए। हादस में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के सारण (छपरा) के मांझी बाजार से कमांडर जीप 16 सवारियों को लेकर बैरिया बाजार के लिए चली। शिवन टोला चट्टी के समीप रवि ढाबा के सामने उसका आगे का दाहिना टायर फट गया, इससे जीप अनियंत्रित होकर रोड से सटी खाई में पलट गई। इसमें सवार रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव की रुखसाना खातून पत्नी फिरोज खान (38) व हिना खातून पुत्री फिरोज खार्न (06), सलमा बेगम पत्नी फूल मुहम्मद (60) व रिविलगंज निवासी रविन्द्र साह (34) , राजेश नट (32) दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी रीना देवी पत्नी दयाशंकर यादव (32) , शारदा देवी पत्नी शम्भू नाथ यादव (35) व लक्ष्मण छपरा निवासी रामप्रवेश प्रजापति पुत्र हरिहर प्रजापति (45) , बैरिया थाना क्षेत्र के डोमन राय के टोला निवासी मीना देवी पत्नी ओमप्रकाश साह 42 वर्ष घायल हो गए थे।
विज्ञापन

चांददीयर चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ राय ने घायलों को स्थानिय चिकित्सालय भिजवाया। सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया और महिला रुखसाना खातून की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जीप चालक मौका पाकर फरार हो गया। जीप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रुखसाना खातून की मौत बलिया पहुंचने से पहले ही हो गई। ससुराल से मायके दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव अपने छोटे भाई साहिल की शादी में शामिल होने आ रही थी। मृतका का एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इनका भरण पोषण वह स्वयं सिलाई का कार्य कर किया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed