फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother killed, sister injured after being hit by train while crossing tracks

Ballia News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए भाई की मौत, बहन घायल

Thu, 18 Jul 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Brother killed, sister injured after being hit by train while crossing tracks
बलिया। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी व आरपीएफ कं जवानों ने दोनों को जिला अस्पताल पहंचाया। जहां चिकित्सक ने भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली के चोरकैंड बड़ागांव निवासी बादल राजभर 24 वर्ष व छोटी बहन रितु राजभर 18 वर्ष दोनों तीन नंबर प्लेटफार्म से एक नंबर पर ट्रैक पार कर जा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। चालक ने दोनों को घायल देख ट्रेन को रोककर जीआरपी जवानों को सूचना दी। जवानों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच कर बादल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहन रितु का इलाज चल रहा है। रितु ने बताया की वह दोनों अपने पिता के यहां बाहर जा रहे थे, ट्रेन की जानकारी के लिए प्लेटफार्म एक पर जाते समय अचानक ट्रेन आने से चपेट में आ गए। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी जीआरपी सुभाष यादव ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई, बहन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed