फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother-in-law's death due to falling electric wire The villagers blocked the Haldi Sahatwar road

Ballia: खेत में टूटा पड़ा था बिजली का तार,चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 12 Nov 2022 12:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

खानपुर निवासी संदीप तिवारी (18) पुत्र राजेश तिवारी अपने जीजा गाजीपुर जिले के नशीदीपुर निवासी अजय पांडेय (24) पुत्र रमेश पांडेय के साथ शनिवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। अभी घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर गया था कि खेत में टूट कर गिरे तार के चपेट में दोनों आ गए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Brother-in-law's death due to falling electric wire The villagers blocked the Haldi Sahatwar road
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के खानपुर में शनिवार सुबह शौच करने जा रहे जीजा-साले की खेत में टूट कर गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कई बार दुर्घटना होने के बाद भी तार न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्दी-सहतवार मार्ग को खानपुर के पास जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

खानपुर निवासी संदीप तिवारी (18) पुत्र राजेश तिवारी अपने जीजा गाजीपुर जिले के नशीदीपुर निवासी अजय पांडेय (24) पुत्र रमेश पांडेय के साथ शनिवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। अभी घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर गया था कि खेत में टूट कर गिरे तार के चपेट में दोनों आ गए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। किसी ने घर आकर बताया जीजा-साले वहां खेत गिरे पड़े हैं। घरवालों ने जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर और आसपास के लोग दोनों को उठाकर  चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बाद में गुस्साए लोगों ने खानपुर में हल्दी सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां पर अक्सर तार टूट कर गिरता रहता है। एक वर्ष के अन्दर पांच-छह लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। बिजली विभाग को कई बार इसका सूचना दी गई, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। गुस्साए लोगों को तहसीरदार और सीओ ने किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत कराया। इस दौरान चार घंटे सड़क जाम रहा। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से लिखित अवशासन मिला है। 10-15 दिन के अंदर मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।


छठी में आया था जीजा
दो दिन पहले अजय पाण्डेय के लड़के की छठी थी। इसमें वे नशीदीपुर से अपने ससुराल खानपुर आए हुए थे। शनिवार के सुबह अपने साले के साथ शौच के लिए जा रहे थे। टूटकर गिरे तार की चपेटे में दोनों आ गए।  मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed