फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother-in-law dies in magic-bike head-on collision

मैजिक-बाइक के आमने-सामने की टक्कर में जीजा साले की मौत

Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in magic-bike head-on collision
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-बलिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को मैजिक व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कलिका के पिता मुंशी साहनी ने कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में चालक व मैजिक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया निवासी कलिका साहनी (25) अपने साले अमित (15) निवासी इशरपुरा जनपद आरा, बिहार के साथ अपने दूसरे साले राजू कुमार को लेने बाइक से हल्दी गंगा घाट जा रहे थे। अभी वे बांसडीह-बलिया मार्ग स्थित महाविद्यालय के पास पहुंचे थे कि बलिया की तरफ से सवारी लेकर आ रही मैजिक से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर मौत की सूचना पहुंचे कोतवाली निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों शवों को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कलिका की शादी तीन दिसंबर को बिहार के आरा थाना शाहपुर के ईशरपुरा निवासी धर्मेद्र चौधरी की बेटी चांदनी के साथ हुई थी। वहीं अमित अपनी बहन की विदाई के साथ ही जीजा कलिका के घर आया था और तभी से यहीं पर था। गुरुवार को वह अपने जीजा के साथ ही अपने बड़े भाई को लेने हल्दी घाट जा रहे थे। बाइक कलिका को शादी में मिली थी, वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। जिसके बाद यूपी-बिहार के दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने के बाद दोनों परिवार के सदस्य जिला अस्पताल के पहुंचे। उधर, मैजिक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन

न छूटी थी अभी हाथों की मेहंदी-महावर, चांदनी पर टूटा दोहरा पहाड़
बांसडीह। बीते तीन दिसंबर को चांदनी की हुई शादी में हाथ में लगी मेहंदी व पांव में लगे महावर छूटे भी नहीं थे कि भगवान ने उसके पति व भाई को छीन लिया। चांदनी पर तो दो तरफा पहाड़ टूट गया। जहां एक तरफ पति तो दूसरी तरफ भाई की मौत हो गई। उसे क्या पता था कि उसका पति के साथ रिश्ता चंद दिनों का ही रहेगा। चांदनी का रोते-रोते बुरा हाल है। इस नई नवेली दुल्हन के रूदन क्रंदन से वहां उपस्थित हर किसी की आंखों में बरबस ही आंसू छलक जा रहे थे। पास पड़ोस की महिलाएं चांदनी समेत पूरे परिवार को ढाढ़से बंधाने में लगी रहीं। उधर, मृतक अमित के गांव बिहार में भी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोर्ट के कर्मचारी की मौत
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के सैय्यद स्थान के पास बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बताया जाता है कि गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ लोहिया नगर निवासी रणजीत कुमार (31) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार की देर रात में बाइक से कहीं जा रहा था। उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के सैय्यद स्थान के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रणजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जिला एवं सत्र न्यायालय का अधीनस्थ कर्मी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed