{"_id":"6ac2a26bf35f1763560e386b","slug":"broken-cupboard-found-in-field-jewelry-and-cash-stolen-from-a-jewelry-shop-ballia-news-c-190-1-bal1001-174384-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खेत में मिली टूटी अलमारी, सराफा की दुकान से आभूषण नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खेत में मिली टूटी अलमारी, सराफा की दुकान से आभूषण नकदी चोरी
विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के डुहीमुसी चट्टी स्थित आभूषण की दुकान से हुई चोरी के बाद चोरों द्वारा धान के
बांसडीह। डूहीं मूसी चट्टी पर स्थित स्वर्णकार की दुकान का रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी ही गायब कर दी। दुकान से कुछ दूरी पर खेत में टूटी अलमारी मिली।
उसमें रखे करीब एक किलो के चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये, खाता-बही, पर्चियां और लेनदेन से जुड़े जरूरी दस्तावेज गायब थे।
बांसडीह बड़ी बाजार निवासी पंकज सोनी पुत्र गुड्डू सोनी की डूहीं मूसी चट्टी पर स्वर्ण आभूषण की दुकान है। रविवार सुबह किसी व्यक्ति ने उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी।
पंकज सोनी मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर खुला था और ताले टूटे थे। दुकान में रखी अलमारी भी गायब थी। आसपास तलाश करने पर दुकान से कुछ दूरी पर खेत में टूटी हुई अलमारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। उधर, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सोनी उर्फ गुड्डू सोनी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्वर्णकार की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की।