{"_id":"63110405536475716c2566e5","slug":"broke-the-window-of-the-house-and-blew-goods-worth-lakhs-ballia-news-vns6719390182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की खिड़की त़ोड़ लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की खिड़की त़ोड़ लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा ग्राम में बुधवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़ नकदी समेत लाखों के आभूषण चुरा लिए। सुबह घरवालों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा देख शोर मचाया।
बिड़हरा ग्राम में परमानंद का घर है। चोर परमानंद के घर के खिड़की का ग्रिल तोड़ अंदर घुसे। परमानंद व उनकी पत्नी घर से बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। इस बीच बुधवार की रात चोर घर के बाहर खेत की तरफ खुलने वाली खिड़की का ग्रिल तोड़ अंदर घुस गए तथा अलमारी व बक्सा का ताला तोड़ उसमें से सोने की अंगूठी, एक हार, एक चेन, मांग टीका, चांदी का कमरबंद व पायल चुरा लिए।
सुनैना के अनुसार वह सुबह चार बजे सोकर उठी तो बिखरा सामान देख अपने सास-ससुर को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।