{"_id":"63cac93a9e5dba03fa1495ed","slug":"bring-milk-curd-ghee-oil-anything-get-tested-for-free-ballia-news-vns69475383-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दूध-दही, घी-तेल कुछ भी लाओ.. मुफ्त में जांच कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दूध-दही, घी-तेल कुछ भी लाओ.. मुफ्त में जांच कराओ
विज्ञापन
बलिया। घर आने वाला दूध या फिर कोई अन्य खाद्य पदार्थ अगर आपको मिलावटी लगता है तो यह खबर आपके लिए है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 से 25 जनवरी तक जिले की सभी तहसीलों में मिलावटी खाद्य वस्तुओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत फूड सेफ्टी ऑन व्हील नाम से मोबाइल लैब में आप खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं। मौके पर ही आपको बता दिया जाएगा कि खाद्य पदार्थ मिलावटी है या नहीं।
शहर में शनिवार को एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन) की मोबाइल लैब वाहन मौजूद रहेगा। इस मोबाइल लैब में मौके पर ही मिलावटी पदार्थों का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट दे दी जाएगी। सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा (खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन) ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को सुबह यह लैब पहुंचेगी। लैब स्टेशन परिसर के अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में मिलावटी पदार्थों की निशुल्क जांच करेगी। उन्होंने कहा कि आम लोग और उपभोक्ता भी संदिग्ध पदार्थों की जांच फ्री करा सकते हैं। उन्होंने मावा विक्रेताओं से कहा कि अपने उत्पाद लैब में चेक कराएं। मिलावट होने पर विभाग अभी कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि मिठाई, दूध, फल, पेय पदार्थ आदि लैब में चेक कराए जा सकते हैं। अभियान में व्यापार मंडल से सहयोग मांगा गया है। बताया कि यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार शुरू हुई है। इससे पहले कोई भी उत्पाद चेक कराने के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन
---------------