फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brick-stones moved with interest money, PAC deployed

ब्याज के पैसे को लेकर चले ईंट-पत्थर, पीएसी तैनात

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brick-stones moved with interest money, PAC deployed
लालगंज। क्षेत्र के सावन छपरा गांव में ब्याज के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। ईंट-पत्थर भी चलाए गए। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सावन छपरा गांव निवासी नंद कुमार मौर्या से बेचन छपरा गांव निवासी सिपाही मियां कुछ दिन पूर्व 13 सौ रुपया उधार लिए थे। पैसा ब्याज सहित वापस करने के लिए कहा था। ज्यादा दिन बीत जाने के बाद मूलधन से ज्यादा ब्याज का पैसा हो गया। सिपाही मियां के अनुसार ब्याज का पैसा 2000 पहले ही दिया जा चुका था। मूलधन कुछ दिन बाद देने की बात थी, लेकिन उसका भी ब्याज के लिए दबाव बनाया गया। मैं उस स्थिति में नहीं था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले तो मामला तूतू मैंमैं, गाली गलौज से शुरू हुआ। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। नवरात्रि व रमजान को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार का माहौल ना बिगड़े इसलिए शुक्रवार को गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed