फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brick-sticks, blackjack charging after counting

मतगणना के बाद चले ईंट-पत्थर, लाठी चार्ज

Sat, 30 Dec 2017 11:55 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 30 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brick-sticks, blackjack charging after counting
मतदान - फोटो : ballia
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में शनिवार को पांच पदों के लिए छात्रसंघ चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। मतगणना के बाद विद्यालय गेट पर हार से बौखलाए कुछ प्रत्याशी समर्थकों ने जमकर ईट-पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उपद्रवियों पर लाठी चार्ज तथा आंसू गैस छोड़ा। बावजूद उपद्रवियों द्वारा देर तक ईट-पत्थर जारी रहा। वहीं चुनाव अधिकारी ने दुबारा मतगणना कराया। तत्पश्चात एक वोट से प्रिंस यादव को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया और जीते सभी प्रत्याशियों को तत्काल शपथ ग्रहण कराकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


जब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम सोनी से एक मत से जीत गए। इसके बाद हो-हल्ला के बाद चुनाव अधिकारी ने पुन: दुबारा गिनती कराना शुरू किया। अभी गणना चल ही रही थी कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाहर से ईट-पत्थर चलाने लगे। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि उपद्रवी छात्राें ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठियां भाजी और आंसू गैस के गोले दागे। बावजूद उपद्रवी ईट-पत्थर चलाते रहे। इस दौरान पुलिस ने छह से अधिक छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स के साथ ही जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। पथराव तथा बवाल के कारण भगदड़ मच गई। वहीं लावारिस पड़ी दर्जनों बाइकों को पुलिस ट्रक में लादकर थाने लाई। इस दौरान महाविद्यालय एव दादर छावनी में तब्दील हो गई।  
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रिंस तथा महामंत्री बने घनश्यामः
दादर डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव में पांच पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार यादव को 316, अजीत कुमार वर्मा 66, आदर्श प्रताप को186, प्रभात कुमार यादव को 233 एवं शिवम सोनी 315 मत प्राप्त हुए। इस दौरान प्रिंस कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम सोनी को एक मत से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। जबकि महामंत्री पद  पर अंजनी यादव को 291, घनश्याम को 426, कुंदन कुमार वर्मा 369 तथा रणजीत को मात्र 23 मत प्राप्त हुआ। जिसमें घनश्याम ने अपने प्रतिद्वंदी कुंदन कुमार को 57 मत से पराजित कर महामंत्री पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए निर्भय यादव को 530 व शिवम कुमार राय को 576 मत प्राप्त हुआ। जिसमें शिवम ने निर्भय को 46 मत से पराजित कर विजयी हुए। वहीं पुस्तकालय पद पर धर्मेंद्र  को 754 तथा सदरे आलम अंसारी को 352 मत प्राप्त हुआ। जिसमें  धर्मेंद्र को 402  मतों से विजयी घोषित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद में 14, महामंत्री पद में 21 तथा उपाध्यक्ष में 24 मत अवैध पाए गए। जबकि पुस्तकालय पद में 24 मत अवैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए केवल एक नामांकन दाखिल होने के चलते इमरान अहमद को निर्विरोध निर्वाचित पहले ही घोषित कर दिया गया था। छात्रसंघ चुनाव में कुल 1758 मत के सापेक्ष 1130 मत पड़े। चुनाव आरम्भ होने के पूर्व से ही कालेज प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।


एसडीएम राजेश यादव व क्षेत्राधिकारी टीएन दुबे पूरे चुनाव के दौरान पैनी नजर बनाए रहे। अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. शिव बहादुर सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार, एएसपी विजय पाल सिंह, सिकंदरपुर एसओ अनिल चंद्र तिवारी, माल्दा चौकी इंचार्ज विजय प्रताप मौर्य, अतुल राय, संजय द्विवेदी सहित सुखपुरा, खेजुरी, पकड़ी, नगरा, मनियर, चितबड़ागांव, थानों की पुलिस सहित 20 एसआई, 8 महिला कांस्टेबल, दो सेक्शन पीएसी, फायर ब्रिगेड मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed