फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brick and stone in the dispute of breaking the mango

आम तोड़ने को लेकर चले ईट-पत्थर, तीन पुलिस कर्मियों समेत नौ जख्मी

Fri, 29 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Brick and stone in the dispute of breaking the mango
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र बलिपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान ईट-पत्थर चले। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बलिपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय समीप आम का पेड़ है। एक पक्ष के युवकों ने आम तोड़ना शुरू कर दिया। दूसरा पक्ष ने आम तोड़ने से मना किया। दोनों तरफ से कहा सुनी होते होते मारपीट होने लगी। इस दौरान ईट पत्थर के साथ लाठी डंडे चलने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गई। इस दौरान चले ईट पत्थर से बृजराज पाठक (55), तेजनरायन पाठक (50), शैलेश पांडेय (30) एवं दूसरे पक्ष के दीपक यादव (45) एवं पंकज यादव (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मारपीट की सूचना पर पहुंचे एसएसआई चंद्र प्रकाश कश्यप, चौकी इंचार्ज रविन्द्र पटेल, दीवान बंशराज यादव चुटहिल हो गए। सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि मामले में छह लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed