फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bribe was taken to get the transfer done, the employee was beaten up

ट्रांसफर कराने के लिए ली थी रिश्वत, कर्मचारी को पीटा

Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bribe was taken to get the transfer done, the employee was beaten up
बलिया। सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को ट्रांसफर कराने के नाम पर एएनएम से रिश्वत लेने और उसे शाम को कमरे पर बुलाने का आरोप लगा आक्रोशित पति ने हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारी सुनील राम की पिटाई कर दी। यह देख भीड़ लग गई। किसी तरीके से कर्मचारियों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। रिश्वत का लिया गया पैसा वापस कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ के छुट्टी पर होने और जिम्मेदार अधिकारी मौजूद न होने के कारण पति ने किसी से शिकायत नहीं की। रसड़ा निवासी मीना देवी नगरा स्वास्थ्य केंद्र पर एनएम पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वहीं पर तैनात सुनील राम ने रसड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रांसफर के लिए 25 हजार रुपया लिए था। दो माह बीतने के बाद भी ट्रांसफर नहीं कराने पर मीना पैसा मांगने लगी। सुनील उसे शाम को कमरे पर बुलाने लगा।
विज्ञापन

परेशान होकर मीना ने इसकी जानकारी पति सत्येंद्र कुमार को दी। वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सीएमओ से शिकायत करने पहुंचे। कार्यालय में सुनील को देख भड़क गए और पिटाई कर दी। यह देख भीड़ जुट गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया और रिश्वत का पैसा वापस करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed