फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bribe taken for measurement of land, video viral

भूमि की पैमाइश के लिए ली रिश्वत, वीडियो वायरल

Sat, 09 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bribe taken for measurement of land, video viral
वायरल वीडियो में रिश्वत लेने के आरोपी बैरिया तहसील के राजस्व निरीक्षण। - फोटो : BALLIA
बैरिया। भूमि की पैमाइश के लिए बैरिया तहसील के सुरेमनपुर-श्रीनगर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक के पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने उनको क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार को इसकी जांच सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव पर खरिका के एक किसान से पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने 4500 रुपये का इंतजाम करके राजस्व निरीक्षक को एक सप्ताह पूर्व दे दिया। इस लेनदेन का वीडियो भी बना लिया गया था। राजस्व निरीक्षक ने पैमाइश का समय दिया लेेकिन शेष 500 रुपया समय नहीं पहुंचाने पर वह पैमाइश करने न खुद गया और न लेखपाल को जाने दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को ट्वीट भी किया गया। 22 जून को भाजपा महिला मोर्चा की नेता महिमा सिंह ने भी जिलाधिकारी से इस राजस्व निरीक्षक की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत लेने के लिए मुकेश नाम के किसी युवक को तैनात कर रखा है। जिलाधिकारी कार्यालय से इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश यादव का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें क्षेत्र से हटाकर कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर राजस्व निरीक्षक सुरेश राम को तैनात किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed