फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Breaking the boundary of the house, the truck entered the hospital

घर की बाउंड्री तोड़, अस्पताल में घुसा ट्रक

Mon, 28 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Breaking the boundary of the house, the truck entered the hospital
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मिड्डा में बेरुआरबारी-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर रविवार की रात लगभग आठ बजे ट्रक अनियंत्रित होकर डॉ. अरविंद चौहान के घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए दांत के अस्पताल में घुस गया।इसकी वजह से अस्पताल में लाखों के उपकरण ध्वस्त हो गए। रात का समय होने की वजह से गनीमत था कि कोई डिस्पेंसरी में मौजूद नहीं था। नहीं तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी की चारदीवारी के समीप लगे लोहे के खंभे को तोड़ते हुए दांत के अस्पताल के अंदर घुस गया। सब कुछ तहस-नहस हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तुरंत बिजली विभाग को देकर बिजली कटवाई गई तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया और पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से तीन जख्मी, एक गंभीर
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चट्टी पर सोमवार की दोपहर में अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को धक्का मार दिया। टेंपो से टकराने के बाद बाइक सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। गंभीर स्थिति के चलते एक युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगरा से एक बाइक पर सवार होकर देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र के तेलिया गांव निवासी संतोष साहनी (20), पूजा साहनी (21), देवरिया जिले के भटनी निवासिनी सीमा साहनी (20) बाइक से गांव जा रहे थे। गंभीरावस्था के चलते पूजा को चिकित्सक ने बलिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed