{"_id":"5f3013058ebc3e3d007f451a","slug":"break-lock-and-enter-the-house-and-steal-at-four-places-ballia-news-vns5405695197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ और घर में घुसकर चार स्थानों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ और घर में घुसकर चार स्थानों पर चोरी
विज्ञापन
दयाछपरा क्षेत्र के ओझवलिया गांव में चोरों द्वारा तोड़ी गई आलमारी तथा गायब सामान।
- फोटो : BALLIA
बलिया। शहर कोतवाली, सिकंदरपुर और बैरिया थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर शनिवार की रात चोर ताला तोड़कर सीए के कार्यालय, दुकान और घर में घुस कर एक व्यक्ति के घर से सामान समेट ले गए। पीड़ितों ने रविवार को नजदीकी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में शनिवार की रात चोर सीए सन्नी सिंह के ऑफिस का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगदी समेत दो लैपटॉप, एक डेस्कटॉप आदि उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई तो उन्होंने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चट्टी के समीप शनिवार की रात चोर मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे पंखा, लैपटॉप, इनवर्टर सहित अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मिर्जापुर चट्टी पर प्रदीप गुप्ता की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इसी दौरान चोरों ने उसके दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दयाछपरा अंतर्गत ओझवलिया गांव में शनिवार की रात छत के सहारे घर के अंदर घुसे चोरों ने दो घरों से आलमारी, बक्सा व पर्स से 30 हजार रुपये नगद समेत लाखों के गहने और मोबाइल चुरा लिए। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई।
गांव के जबकि योगेंद्र ओझा के घर आलमारी तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने बृज किशोर ओझा के घर से चार्ज में लगे दो क़ीमती मोबाइल और पर्स में रखे पांच हजार रुपये नगद चुरा लिया। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह में हुई। इसके बाद पीड़ितों ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाना के एसआई सूर्यपाल ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।