फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bravery award to the soldier who killed four Naxalites

Ballia News: चार नक्सलियों को मार गिराने वाले जवान को वीरता पुरस्कार

Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bravery award to the soldier who killed four Naxalites
बलिया। सोहांव विकास खंड की ग्राम पंचायत उजियार निवासी मृत्युंजय कुमार राय को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नक्सल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों को मार गिराने पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

वह वर्तमान में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बिहार में तैनात हैं। इसके पूर्व 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दुमका में तैनात थे। तैनाती के दौरान 10 जुलाई 2020 को बगहा बिहार के वाल्मीकि नगर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। मृत्युंजय कुमार राय और उनकी टीम ने चार नक्सलियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। उनकी वीरता के लिए 20 दिसंबर 2024 को सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर सिलीगुड़ी के रानीदंगा में गृहमंत्री अमित शाह ने वीरता पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

मृत्युंजय राय की प्राथमिक शिक्षा-दीक्षा गांव से हुई। वर्ष 1999 में इंटर कॉलेज भरौली से हाईस्कूल, वर्ष 2001 में सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव से 12वीं तथा वर्ष 2004 में टाउन डिग्री कॉलेज बलिया से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वीरता पुरस्कार की सूचना पाकर गांव में खुशी की लहर है। पूर्व प्रधान कामता राय, सपा नेता रियाजुद्दीन राजू, सुशील कुमार राय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed