फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boys outshine girls in 10th

Ballia News: दसवीं में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ा

Sat, 13 May 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Boys outshine girls in 10th
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें जिले के करीब 95 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परिणाम घोषित होने और सफलता मिलने पर जमकर
विज्ञापन

जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। नौनिहालों की सफलता से अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल रहा।
रिजल्ट में जिले की छात्रों ने अपना दबदबा कायम रखा और लड़कियों को पछाड़ते हुए अपनी काबिलियत साबित की। जिले में इस बार करीब 8000 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें 3200 छात्राएं और 4800 छात्र पंजीकृत थे। इनमें करीब 96 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की। इसके सापेक्ष 94 प्रतिशत छात्राएं ही परीक्षा में सफल हो सकीं।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक डॉ.पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में करीब 95 फीसद छात्रों ने सफलता पाई है। बताया कि सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के कुछ स्कूलों का परीक्षा परिणाम तकनीकी कारणों से बोर्ड द्वारा घोषित नहीं किया गया है। इन विद्यालयों को परिणाम अगले माह में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed