फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boy dies due to Bolero collision

Ballia News: बोलेरो की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 07 Jan 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Boy dies due to Bolero collision
रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित नारायणपुर आईटीआई स्कूल के सामने शनिवार सुबह 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो बालक को रौंदते हुए बेकाबू होकर पलट गई। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रसड़ा के उमाशंकरपुरम गांधी पार्क निवासी डब्लू अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बांस की दउरी और टोकरी बनाने का कार्य करता था। शनिवार सुबह परिवार के साथ टोकरी बना रहा था। तभी अचानक बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे रोहित (10) पुत्र डब्लू को रौंदते हुए पलट गई। घटना स्थल पर लहूलुहान रोहित ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रोहित को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शोकाकुल है। रोहित चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। कक्षा तीन में पढ़ता था। चालक सहतवार के गोपाल पुत्र भरत को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed