{"_id":"6674c862e09326a43808ce48","slug":"boulders-installed-to-prevent-one-meter-slip-ballia-news-c-190-1-bal1001-117829-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक मीटर खिसके बचाव के लिए लगाए गए बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक मीटर खिसके बचाव के लिए लगाए गए बोल्डर
विज्ञापन
रामगढ़। सात करोड़ की लागत से सोनारटोला व बनिया टोला के साथ ही एनएच-31 को सुरक्षित करने के लिए हो रहे मरम्मत कार्य की खामी पहली बारिश में ही सामने आ गई। रिवेटमेंट का कार्य करीब एक मीटर नीचे खिसक गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जायजा लिया। बाढ़ खंड के अधिकारियों को फटकार लगाई। कार्य को मानक के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।
चार साल पहले सोनार व बनिया टोला के साथ ही एनएच-31 को सुरक्षित करने के लिए 400 मीटर लंबे रिवेटमेंट का कार्य कराया गया था। इसमें बोल्डर और जाली लगानी थी। एक बार फिर मरम्मत के लिए बाढ़ खंड ने प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था। शासन से मरम्मत के नाम पर 07.17 करोड़ की स्वीकृति हुई थी। इसके बाद भी समय सीमा के अंदर काटन निरोधी कार्य पूरा नहीं हो सका। सीजन की पहली बारिश में काटन रोधी कार्य की पोल खुल गई।
बुधवार की रात बारिश से 400 मीटर लंबा रिवेटमेंट का कार्य करीब एक मीटर नीचे धंस गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने रामगढ़, गंगापुर, दुबे छपरा आदि स्थानों पर चल रहे सभी कटान रोधि कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा के साथ ही अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। तत्काल सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।