{"_id":"679d29ea43ba8f84eb0e1a64","slug":"boom-of-railway-crossing-damaged-for-the-second-time-in-three-days-hit-by-auto-ballia-news-c-190-1-ana1001-132427-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन दिन में दूसरी बार रेलवे क्राॅसिंग का बूम क्षतिग्रस्त, ऑटो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन दिन में दूसरी बार रेलवे क्राॅसिंग का बूम क्षतिग्रस्त, ऑटो ने मारी टक्कर
विज्ञापन
बलिया। शहर के चित्तूपांडेय रेलवे क्राॅसिंग का बूम ऑटो की टक्कर से शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने स्लाइडर बूम लगाकर कुंभ स्पेशल को पार करवाया। बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तीन दिन में दूसरी बार किसी वाहन की टक्कर से रेलवे क्राॅसिंग का बूम क्षतिग्रस्त हुआ है।
प्रयागराज से छपरा जा रही कुंभ स्पेशल आने की सूचना पर चित्तूपांडेय क्राॅसिंग को गेटमैन बंद करने लगा, जल्दी निकलने के चक्कर में ऑटो चालक ने बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया। चित्तूपांडेय चौराहा, रोडवेज तिराहे पर ट्रैफिक जवान क्राॅसिंग की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर ओवरब्रिज से भेजने लगे। करीब एक घंटे तक रूट बाधित रहा। गेटमैन की सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। उपनिरीक्षक जैनेंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑटो की टक्कर से क्राॅसिंग का बूम क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक को हिरासत में ले लिया गया है, स्लाइडर बूम से फाटक बंद कर ट्रेनों को पास कराया जा रहा है।
इससे पहले बांसडीह रोड में रेलवे स्टेशन के समीप वाराणसी-छपरा रेल खंड स्थित फाटक फाइव सी फाटक (बूम) बुधवार की शाम जीप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था।