फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Books will be in the hands of children in the new session

Ballia News: नए सत्र में बच्चों के हाथों में होंगी किताबें

Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Books will be in the hands of children in the new session
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग की नए सत्र में मुफ्त बंटने वाली 50 प्रतिशत किताबों की आपूर्ति आ चुकी है। 15 मार्च तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने की तैयारी है। सत्र समय परिवर्तन के बाद से अब तक कभी भी पहली अप्रैल को बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई। किताबों की आपूर्ति अगस्त महीने से आना शुरू होता रहा है, लेकिन इस बार जनवरी के अंतिम सप्ताह से किताबों की आपूर्ति आना शुरू हुआ है और अब तक साढ़े पांच लाख किताबें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के 2248 परिषदीय स्कूलों में पढने वाले दो लाख 52 हजार कक्षा एक से आठ तक पढने वाले बच्चों को मुफ्त बांटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने करीब 22 हजार किताबों के लिए मांग पत्र भेजा गया था। मार्च के पहले सप्ताह में किताबें ब्लाॅक संशाधन केंद्र भेजी जानी हैं। यहां पर 15 मार्च तक किताबें स्कूल पहुंचाने का लक्ष्य है। डीसी सौरभ गुप्ता का कहना है कि पहली बार समय से किताबों की आपूर्ति मिल रही है। इस बार हर हालत में पहली अप्रैल को हर बच्चे के हाथ में किताबें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed