फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of Youth Who Left Home for Daily Wage Work Found in Saryu River

Ballia News: घर से मजदूरी करने निकले युवक का सरयू नदी में मिला शव

Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Body of Youth Who Left Home for Daily Wage Work Found in Saryu River
उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज सरयू नदी के तट पर मझौंवा निवासी बिरजू राजभर के शव मिलने के बाद रो
चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज के सामने सरयू नदी तट स्थित मौनी बाबा कुटी (सुतहरी) के समीप मंगलवार को मजदूर बिरजू राजभर का शव मिला। नदी घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। थाना क्षेत्र के मझौवा गांव से 22 मई को बिरजू राजभर को लापता होने की जानकारी पर पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी सुनीता देवी, मां सुंदरी देवी और छोटा भाई राजन को थाना बुलाकर शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन


सीयर ब्लाक के मझौवा गांव निवासी बिरजू राजभर मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी सुनीता देवी व एक चार वर्षीय बेटी नित्या कुमारी है। परिजनों ने बताया 22 मई को सुबह काम करने के लिए घर से निकला, शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने नाते रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सरयू नदी में कैसे डूबा यह सबके सामने प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन

बिरजू के बाएं पैर में चोट के दौरान ऑपरेशन से रॉड लगाया गया था, उसी से उसकी पहचान हुई। जिस जगह शव मिला उसी पास 10 दिन पूर्व भीमपुरा थाना की लड़की का शव परिजनों ने फेंका था। तीन भाइयों में मझला बिरजू था, यह पत्नी व बेटी को लेकर अलग रहता था। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed