फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boating competition will enhance the beauty of Ganga Yatra

नौकायन प्रतियोगिता बढ़ाएगी गंगा यात्रा की शोभा

Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Boating competition will enhance the beauty of Ganga Yatra
गंगा यात्रा की तैयारी का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर व जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शा - फोटो : BALLIA
बलिया। गोपालपुर गंगा घाट से 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने लिया। उन्होंने बाढ़ विभाग, विकास, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को यात्रा को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। गंगा यात्रा के दौरान नौकायन प्रतियोगिता भी होगी। इसके बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जनसभा स्थल पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा के पास हेलीपैड स्थल और गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम बैरिया को निर्देश दिया कि गंगा पूजन और आरती की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। पूजन कार्य कराने के लिए बनारस के आचार्य आएंगेे। मंडप गंगा तट पर ही बनाया जाए। दूबेछपरा से गंगापुर तक नौकाओं की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक नाव पर तरह तरह के झंडे लगे होंगे। पीएसी की जल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ विभाग के इंजीनियर से कहा कि गंगा घाट की स्लोपिंग करा ली जाए। गंगाघाट से गंगापुर के किनारे तक लंबे और रंगीन झंडे लगाया जाएं। मेन सड़क पर एक गेट बनेगा। आम लोगों के लिए लगभग पांच हजार कुर्सियां और डेढ़ सौ के करीब वीआईपी कुर्सियां लगवाई जाएं। गंगा घाट के मेन गेट पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

गंगापुर घाट पर विजेता होंगे पुरस्कृत
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गंगापुर घाट का भी निरीक्षण किया। वहां भी समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि गंगापुर घाट पर ही नौकायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस ीदौरान उनके साथ डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed