{"_id":"681d04e2e9675e6e700a8579","slug":"board-toppers-will-give-the-mantra-of-success-to-the-students-ballia-news-c-190-1-svns1007-139354-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्रों को सफलता का मंत्र देंगे बोर्ड के टॉपर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्रों को सफलता का मंत्र देंगे बोर्ड के टॉपर्स
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की जाएगी। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे मेधावी विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा। ये टॉपर्स वर्तमान विद्यार्थियों को परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ-साथ सफलता का मूलमंत्र बताएंगे।
जिले में 34 राजकीय, 92 अनुदानित व 484 वित्त विहीन कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इनमें पंजीकृत विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षित कर उन्हें परीक्षा में मेधावी के रूप में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई गई है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर को रोल मॉडल बनाया जाएगा। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर में 17-17 विद्यार्थियों ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। इन मेधावियों को प्रधानाचार्य अपने कॉलेज में सप्ताह में कम से कम दो दिन आमंत्रित करेंगे। कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान टॉपर अन्य विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मूलमंत्र की जानकारी देते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारी की टिप्स देंगे। विद्यार्थियों के सवालों का भी जवाब देंगे। इस दौरान नया सवेरा कार्यक्रम में अफसरों को भी बुलाया जाएगा, जो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पंजीकृत शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थना सभा में उन्हें भविष्य निर्माण और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की टिप्स दी जाएंगी। इसके लिए टॉपर्स को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।