फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board exams: Date announced, challenge to complete the course

बोर्ड परीक्षाएं: तिथि घोषित, कोर्स पूरा करने की है चुनौती

Wed, 10 Feb 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Board exams: Date announced, challenge to complete the course
बलिया। यूपी बोर्ड 10 वीं और 12वीं परीक्षा की तिथि बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी। यह परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक होंगी। हालांकि इसको लेकर जिले के माध्यमिक स्कूलों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। प्रधानाचार्यों का दावा है कि कोर्स पूरे हो जाएंगे जबकि परीक्षार्थियों का कहना है कि विज्ञान विषयों के कोर्स पूरा करने के लिए कोचिंग करनी पड़ रही है। जिले में कुल 163224 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें इंटरमीडिएट के 78810 और हाईस्कूल के 84414 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 600 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें राजकीय 30, एडेड 91 और नॉन एडेड (वित्तविहीन) 479 विद्यालय हैं। इसमें से 240 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2021 में हाईस्कूल के 84414 और इंटरमीडिएट के कुल 78810 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हालांकि इस साल कोरोना काल के कारण छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के 30 फीसदी सिलेबस में भी कटौती कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्रों की परीक्षा को देखते हुए तैयारी काफी पहले से स्कूलों की ओर से की जा रही थी। कहा कि कोरोना काल में भी छात्रों को ऑनलाइन और जयप्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई की जाती रही। इसके बाद अक्तूबर महीने से लगातार क्लासेज चल रहे हैं। करीब 70 फीसदी कोर्स पूरे किए जा चुके हैं और शेष कोर्स पूरा करने के लिए अभी दो माह का समय है और इसे पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि इसको लेकर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश भी दिया गया है। उधर, हाईस्कूूल के परीक्षार्थी अजय कुमार ने बताया कोरोना काल में पढ़ाई बाधित हुई लेकिन जबसे स्कूल खुला पढ़ाई हो रही है। खासकर कर रसायन, भौतिकी व गणित के कोर्स पूरा होने हैं, इसके लिए कोचिंग का भी सहारा लेना पड़ रहा है। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी प्रह्लाद यादव ने कहा कि विज्ञान विषयों का कोर्स करीब 40 फीसदी अधूरा है। इसको लेकर चिंता सता रही है। लेकिन कोचिंग कर रहे हैं ताकि कोर्स पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed