{"_id":"689e2e23ed5a5ddf3000a575","slug":"blos-and-supervisors-trained-for-electoral-roll-revision-ballia-news-c-190-1-bal1001-146105-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षित हुए बीएलओ और पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षित हुए बीएलओ और पर्यवेक्षक
विज्ञापन
सिकंदरपुर तहसील सभागार में बीएलओ सुपरवाइजर को ट्रेनिंग देते उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार।
- फोटो : संवाद
सिकंदरपुर/ बैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025-26 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी व सटीक बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सिकंदरपुर व बैरिया तहसील सभागार में बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ।
सिकंदरपुर तहसील सभागार में प्रशिक्षण सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में तीन अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न हुआ, जिसमें विकास खंड नवानगर, पंदह एवं मनियर (आंशिक) के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर संबंधित विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं रजिस्ट्रार कानूनगो भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण में सहयोग किया। बैरिया में मतदाता पुनरीक्षण कार्य हेतु 181 मतदान केंद्रों के 481 बूथों पर तैनात 202 बीएलओ व सुपरवाइजरो को तहसील के सभागार में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने टिप्स दिया। सभी बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य के लिए स्टेशनरी वितरण किया गया।
उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बैरिया, मुरली छपरा व रेवती आंशिक के समस्त बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 सितंबर से मतदाता सूची में परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन की सूची जमा करनी होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 दिसंबर होगा। इसके बाद 06 से 12 दिसंबर के बीच दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर के बीच निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की बैरिया विकासखंड के 30 ग्राम पंचायतों में 79 बीएलओ 86 मतदान केंद्र के 205 बूथों के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। मुरली छपरा विकासखंड के 25 ग्राम पंचायतों में 86 बीएलओ 72 मतदान केंद्रों के 187 बूथों के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। जबकि रेवती आशिक के 20 ग्राम पंचायतों में 37 बीएलओ 47 मतदान केंद्रों के 89 बूथों के पुनरीक्षण का कार्य संपन्न करेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज कुमार राय के अलावा बीएलओ, सुपरवाइजर मौजूद रहे।