{"_id":"07d7f2e8a010b535827d0dffcf569bff","slug":"blood-donation-camp-organised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान में बढ़-चढ़कर लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान में बढ़-चढ़कर लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक नेता स्व. सूर्यबली त्रिपाठी की स्मृति में समाधान सेवा संस्थान की ओर से रविवार को आवास-विकास कालोनी में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ईओ ने कहा कि स्व. त्रिपाठी जी समाज के दर्पण थे। उनके स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन अपने आप में प्रशंसनीय है। उनके स्मृति में जब भी ऐसा कार्य किया जाएगा। मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसा पुनित कार्य करने से समाज में जागरूकता फैलेगी और किसी गरीब व असहाय व्यक्ति को जीवनदान मिलेगा। वहीं समाजवादी नेता अमित कुमार दूबे ने रक्तदान शिविर में आने वाले एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. इकबाल अहमद, डा. एके स्वर्णकार, दिनेश चंद्र पांडेय, अर्जुन मिश्रा, अनूप कुमार शुक्ला, सोनू ठाकुर, अशोक त्रिपाठी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, दीपक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन