फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   block chief candidiate Missing from Ballia recovered from Mau husband gave tahrir for snatching 10 thousand cash and chain

बलिया से ब्लॉक प्रमुख पद की लापता प्रत्याशी मऊ से बरामद, 10 हजार नगदी और सिकड़ी छीनने के आरोप में पति ने दी तहरीर

Fri, 09 Jul 2021 11:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jul 2021 11:10 PM IST
सार

नगरा पुलिस प्रत्याशी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत  सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि प्रत्याशी के बयान व उसके पति द्वारा दिए गए तहरीर में अंतर आ रहा है। 

विज्ञापन
block chief candidiate Missing  from Ballia recovered from Mau husband gave tahrir for snatching 10 thousand cash and chain
बलिया पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नगरा ब्लॉक प्रमुख पद की बृहस्पतिवार से लापता उम्मीदवार अनीता देवी को पुलिस शुक्रवार की शाम मऊ जनपद स्थित फातिमा हास्पिटल परिसर से बरामद कर थाने लाई। सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश और नगरा एसओ दिनेश कुमार पाठक पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में प्रत्याशी के पति शंभू राम ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी प्रमुख प्रत्याशी के पति ने शंभू राम ने शुक्रवार को नगरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी करीब 2:30 बजे नगरा ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिल कीं। इसके बाद मैं और मेरी पत्नी घर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में दो समर्थक मिले। कहा कि हमारे मकान पर चलिए, वहीं पर कुछ बीडीसी को मत के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


हम दोनों उनके मकान पर गए। अभी मैं कुछ समझ पाता कि तब तक मेरी पत्नी के हाथ से बैग छीन कर उसमें रखा पर्चा का पावती रसीद, आधार कार्ड, 10 हजार रुपये, सोने की सिकड़ी ले लिया गया।  10 मिनट बाद मुझे धक्का देकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए जबरिया बंद गाड़ी में बैठाकर किरहड़ापुर स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। मैं पूरी रात वहां रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लघु शंका के बहाने भागकर किसी तरह नगरा पहुंचा। समर्थक से अपनी पत्नी के बारे में पूछा कि तो उसने गाली देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ। तुम्हारी पत्नी कल ही कहीं चली गई। मुझे अंदेशा है कि मेरी पत्नी के साथ कुछ गलत ना हुआ हो। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

उधर, नगरा पुलिस ने नंबर ट्रेस कर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार व पांच बजे के बीच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी से बात की तो पता चला कि वह मऊ जनपद स्थित फातिमा हास्पिटल परिसर में है। नगरा पुलिस प्रत्याशी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

इस बाबत  सीओ रसड़ा शिवनारायण वैश ने बताया कि प्रत्याशी के बयान व उसके पति द्वारा दिए गए तहरीर में अंतर आ रहा है। पति द्वारा प्रत्याशी को अपने साथ होना बताया जा रहा है, जबकि प्रत्याशी द्वारा अपने पुत्र के साथ होना बताया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।

कागजात के अभाव में वाहन सीज, 15 लाख बरामद होने का शोर

 कुंडल गांव के नहर के पास बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में चार पहिया वाहन को पकड़ा। मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया तो पता चला कि वाहन से 15.15 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने वाहन सीज करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि शाम होते-होते पुलिस 15.15 लाख रुपये बरामद करने की बात को गलत बताने लगी। कहा कि कागजात नहीं मिलने पर वाहन सीज किया गया था।  
 

सूत्रों की माने तो कुंडल ग्राम के पास उभांव पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान नहर के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन पहुंचा। पुलिस ने इसकी तलाशी लेने के बाद इसे सीज कर दिया। सुबह इस बात की जानकारी दी गई कि वाहन में 15.15 लाख रुपये मिले हैं। मौके से चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

देर शाम इस बारे में रसड़ा सीओ शिवनारायण वैश ने बताया कि चार पहिया वाहन में कोई रुपया बरामद नहीं हुआ है। बल्कि वाहन में सवार युवकों द्वारा कागज नहीं दिखाया गया और बदतमीजी की गई थी इसलिए वाहन सीज कर दिया गया। वाहन से रुपये बरामद होने की बात पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed