फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blanket consignment reached tehsils, waiting for fog for distribution

Ballia News: तहसीलों पर पहुंची कंबल की खेप, वितरण के लिए कोहरे का इंतजार

Thu, 19 Dec 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Blanket consignment reached tehsils, waiting for fog for distribution
बलिया। लगातार बढ़ रही ठंड व गलन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है लेकिन अभी भी प्रशासन को कोहरे का इंतजार है। इधर, गरीब ठंड से कांप रहे हैं। प्रशासन ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल की खरीदारी कर ली है।
विज्ञापन


जिले में छह तहसील बलिया सदर, बांसडीह, सिकंदरपुर, बैरिया, रसड़ा व बेल्थरारोड है। जिले में 6 तहसीलों के लिए कंबल के लिए 30 लाख रुपये का बजट शासन ने जारी किया था। जबकि अलाव के लिए 3 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस बजट से कंबल और लकड़ी की खरीदारी की जाएगी। जिला स्तर पर कंबल का टेंडर किया गया था। इसका नमूना जांच के लिए कानपुर भी भेजा गया था। जांच के बाद टेंडर को पास किया गया। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने आपदा प्रबंधन में सप्लाई दी। उसके बाद तहसीलों पर वितरण के लिए भेजा गया। इसमें सबसे अधिक बलिया सदर में 1451 कंबल भेजे गए हैं। इसके अलावा सभी तहसीलों में एक-एक हजार कंबल उपलब्ध कराया गया है। कंबलों का वितरण भी इस बार आसान नहीं होगा। कंबल वितरण के साथ ही पाने वालों का विवरण व फोटो पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसी प्रकार अलाव जलाने की भी प्रक्रिया होगी। एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि तहसीलों को कंबल उपलब्ध करा दिया जाएगा। नियमानुसार वितरण के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed