फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Black colored wheat is full of medicinal properties

काले रंग के गेहूं औषधीय गुणों से परिपूर्ण है

Fri, 20 Dec 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Black colored wheat is full of medicinal properties
घोघा। भारतीय कृषि अनुसंधान पूसा नई दिल्ली की ओर से बेरुआरबारी ब्लाक के मिश्रवलिया में काले रंग का गेहूं की बुवाई जीरो टिल तकनीकी से की गई है। गांव के विष्णु कुमार ओझा के दो एकड़ खेत का चयन कर इसकी बुवाई की गई है।
विज्ञापन

जैव ऊर्जा बोर्ड लखनऊ से पहुंचे प्रभाशंकर ओझा ने बताया कि काले रंग का गेहूं औषधीय गुणों से परिपूर्ण है, इस प्रजाति की मांग ज्यादा है। इसकी पैदावार अधिक होती है। इस गेहूं के उपयोग से ब्लड प्रेशर शुगर, दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि नेशनल एग्री फूड बायो टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट मोहाली द्वारा सात साल की रिसर्च के बाद काले गेहूं का पेटेंट करा लिया है । इस गेहूं को नाबी एमजी नाम दिया है। काले रंग वाला यह गेहूं आम गेहूं से कई गुना पौष्टिक है जो तनाव, मोटापा, कैंसर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकथाम में मददगार साबित होता है। देश में यह पहली बार पंजाब में उगाई गई है। वैसे ट्रायल के तौर पर इसका पहले ही किसानों के माध्यम से 850 क्विंटल उत्पादन किया जा चुका है ।
विज्ञापन

आम गेहूं में जहां एंथोसाइन की मात्रा 5 से 15 प्रति मिलियन होती है वही ब्लैक गेहूं में 40 से 140 प्रति मिलियन पाई गई है। एंथोसाइन इन ब्लू बेरी जैसे फलों की तरफ से सेहत को लाभ प्रदान करता है ।यह शरीर से फ्री रेडिकल निकालकर हार्ट, कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और अन्य बीमारियों की रोकता है ।इसमें जिंक की मात्रा भी अधिक होती है। बताया कि ब्लैक गेहूं जो किसान पैदावर कर उगाना चाहते है व उसको एनएबीआई को अपनी वेबसाइट के माध्यम से गेहूं बेच सकते हैं। किसान विष्णु कुमार ओझा ने बताया कि अगले साल बड़े पैमाने पर बोर्ड की सहायता से गेहूं की पैदावार किया जाएगा। इसके साथ ही सरसों के कई प्रजातियों के बीज भी लगाया जाएगा जिससे कि तिलहन शुद्ध रूप से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed